फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खादर क्षेत्र में पत्रकारों पर जानलेवा हमला हुआ

खादर क्षेत्र में पत्रकारों पर जानलेवा हमला हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खादर क्षेत्र में पत्रकारों पर जानलेवा हमला हुआ
खादर क्षेत्र में कवरेज करने गए पत्रकारों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में कच्ची शराब की कवरेज करने गए पत्रकारों को घेरकर गुस्साए लोगों ने लाठी डंडे और बलकटी से जानलेवा हमला कर दिया। हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
गढ़ के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी डीपी प्रजापति की तहरीर पर कोतवाली में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव काकाठेर मंढैया में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर वह बृहस्पतिवार की रात को अपने टीवी चैनल के साथी पत्रकार सतेंद्र प्रताप सिंह के साथ कवरेज करने गया था। मौके पर पहुंचते ही लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य लोगों ने लाठी, डंडे और बलकटी से हमला करते हुए जान से मारने की नियत से गोली भी चलाईं। चंगुल से छूटकर दोनों लोग जैसे तैसे पास में ही बनी भाजपा नेता बालकिशन की नलकूप पर पहुंच गए, लेकिन हमलावर भी पीछा करते हुए वहां आ गए और भाजपा नेता पर भी हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस समेत परिजनों ने उन्हें गढ़ लाकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां परीक्षण के दौरान हालत गंभीर होती देख घायल सतेंद्र को चिकित्सकों ने मेरठ को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेराम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पवन और गोपाल समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed