फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गाजियाबाद के दंपति से लूट का मामला

गाजियाबाद के दंपति से लूट का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के दंपति से लूट का मामला
दंपति से लूट मामले में तीन दिन बाद लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ दशहरे के दिन गंगा स्नान के लिए आ रहे एक दंपति से हुई लूट के मामले में तीन दिन बाद गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। अभी तक पुलिस लूटी की घटना से अनभिज्ञता जता रही थी, लेकिन एसपी के आदेश पर पुलिस को आखिर मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के भोपुरा में रहने वाले सुखवीर ने बताया कि 12 जून की रात को वह बड़े भाई अरविंद और भाभी ऊषा के साथ बाइक से ब्रजघाट के दशहरे मेले में भाग लेने आ रहा था। टोल प्लाजा के आसपास वाहनों का जमावड़ा लगा होने पर उसने बाइक को अल्लाबख्शपुर से गांव बागड़पुर को जाने वाले संपर्क रास्ते पर मोड़ दिया था। लेकिन ब्रजघाट से कुछ दूर पहले रास्ते किनारे घात लगाकर खड़े तीन बदमाशों ने लाठी और डंडों के बल पर बाइक को रोककर भाभी के जेवरात, मोबाइल, हजारों की नकदी और बाइक लूट ली थी। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर भाई और भाभी समेत तीनों को जख्मी कर दिया। तथा लूटी गई बाइक पर सवार होकर भाग निकले थे। सुखवीर का कहना है कि कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीर उन्हें चौकी लेकर गए। लेकिन रिपोर्ट लिखने की बजाए पुलिस ने गढ़ कोतवाली को भेज दिया। लेकिन वहां भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिसके चलते उन्होंने हापुड़ जाकर एसपी को दुखड़ा सुनाया, तब कहीं जाकर तीन दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज हो पाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेराम यादव का कहना है कि एसपी के निर्देश पर भोपुरा निवासी सुखबीर कि तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की सुरागरसी कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed