फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, चार फरार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, चार फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, चार फरार
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, चार फरार
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए चार बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने मिनी ट्रक, चोरी किया गया सरिया और तमंचे आदि बरामद किए हैं।

हाफिजपुर थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी के सरिये के साथ गांव अकबरपुर झोजा के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर तीन फायर किए गए। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि बाकी चार फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से मिनी ट्रक और उसमें लदा करीब आठ कुंतल चोरी किया गया सरिया, दो तमंचे और कारतूस आदि बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम प्रशांत पुत्र ओमप्रकाश निवासी मतनावली थाना बड़ौत बागपत, दीपक पुत्र पंतराम निवासी सीह थाना गुलावठी बुलंदशहर और ताराकांत पुत्र विष्णु निवासी विशनपुर थाना पटा जिला कटक उड़ीसा बताए हैं। जबकि फरार आरोपियों के नाम रहीश व नेता निवासी हिंडन विहार गाजियाबाद, गजराज व मनीष निवासी गुलावठी हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सभी बदमाशों पर विभिन्न थानों में लूट और चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed