फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला

गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला

Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला
अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्रों के सत्यापन के दौरान हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव में शपथ पत्रों के सत्यापन के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जिनके बीच जमकर हंगामा हुआ तथा आपस में हाथापाई भी हुई। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। लेकिन पुलिस ने तीन लोगों क ो दबोच लिया।

गढ़ ब्लॉक प्रमुख निशा यादव पर क्षेत्र में विकास कार्य न कराने और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए चार दिन पहले कुछ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए डीएम अदिति सिंह को शपथ पत्र भी सौंपे थे। डीएम के आदेश पर हापुड़, धौलाना और सिंभावली के एडीओ पंचायत शपथ पत्रों का सत्यापन करने में लगे हुए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढे़ सात बजे ब्लॉक कार्यालय पर अंशु सिंधू पक्ष के लोगों ने प्रमुख पक्ष पर कुछ बीडीसी सदस्यों को बहकाकर शपथ पत्रों पर आपत्ति लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसे लेकर प्रमुख पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने सामने आ गए और मारपीट होने के साथ हथियार भी लहराए। ब्लॉक परिसर पर हंगामा होने की सूचना मिलते ही सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर एनके सिंह भारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल को देखकर हंगामा कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। जबकि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र की शांति व्यवस्था किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed