{"_id":"5adcd6a14f1c1b9e098b6014","slug":"151524422305-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रेशर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रेशर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। थ्रेशर की चपेट में आकर बच्ची की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। हालांकि बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा का किसान यासीन रविवार की दोपहर को अपने खेत में गेहूं की निकासी करा रहा था, जहां उसकी दस साल की बेटी ताजीम भी थ्रेशर में गेहूं की पूली डलवाने में सहयोग कर रही थी। इसी दौरान असावधानी होने पर ताजीम का दुपट्टा गेहूं की पूली के साथ थ्रेशर के चक्कर में उलझ गया, जिससे ताजीम के शरीर का काफी हिस्सा थ्रेशर के अंदर चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन आनन-फानन में लहूलुहान ताजीम को गढ़-चौपला के नर्सिंग होम ले आए, लेकिन परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। हालांकि गमजदा परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही देर शाम में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।