फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस लाइन के नजदीक दो दुकानों में कूमल कर हजारों का माल चोरी

पुलिस लाइन के नजदीक दो दुकानों में कूमल कर हजारों का माल चोरी

Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के नजदीक दो दुकानों में कूमल कर हजारों का माल चोरी
पुलिस लाइन के नजदीक दो दुकानों से हजारों का माल चोरी
विज्ञापन


हापुड़। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाईन के नजदीक असौड़ा की पुलिया पर दो दुकानों में कूमल कर चोर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटनास्थल के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर पर दो पुलिस चौकियां हैं तथा एसपी निवास भी नजदीक है। लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में असौड़ा की पुलिया के पास असौड़ा निवासी संजय त्यागी की कीटनाशक दवाएं बेचने की दुकान हैं। वह स्वयं भी कुछ ही दूरी पर रहते हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि सोमवार की रात्रि करीब 12 बजे उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, इस पर वह उठे और टार्च से इधर उधर देखा लेकिन कुछ दिखलाई नहीं दिया। वह इसके बाद सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी चोर उनकी दुकान के पिछली दीवार में कूमल कर गल्ले में रखे 3500 रुपये, इन्वर्टर बैटरा आदि सामान चोरी कर ले गए।
संजय त्यागी की दुकान के बराबर में असौड़ा के ही आरिफ की इलैक्ट्रिक कार्य करने की दुकान है। चोर उसकी दुकान में भी कूमल कर इन्वर्टर बैटरी और गल्ले से करीब 1500 रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब संजय त्यागी सोकर उठे तो इस चोरी की वारदात का पता चला। दोनों घटनाओं की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गयी है।

दुकानों में चोरी की सूचना मिलने पर वहां काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण इस बात को लेकर गुस्सा था कि वहां डेढ़ साल में दूसरी बार कूमल कर चोरी की गई है। जबकि पास में पुलिस लाइन, एसपी आवास और दोनों और पुलिस चौकियां हैं। इतना ही नहीं कोतवाली और हापुड़ देहात थाना पुलिस सायरन बजाती हुई गश्त करती है जो शायद औपचारिकता भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed