फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लोन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग हुई

लोन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग हुई

Wed, 23 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग हुई
लोन दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लोन दिलाने के नाम पर एक बैंक प्रबंधक द्वारा रिश्वत की मांग करने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
गढ़-चौपला रोड किनारे बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर मंगलवार की दोपहर को दर्जनों उपभोक्ता एकत्र हो गए, जिन्होंने लोन दिलाने की आड़ में रिश्वत मांगे जाने के विरोध में खूब हंगामा किया। नंदकिशोर उपाध्याय, दीपक शर्मा, सचिन चौहान, दिवेश शर्मा, अश्वनी चौरसिया का कहना है कि आवेदन के दौरान भी उन्होंने पैसा दिया था, लेकिन अब लोन मंजूर कराने के नाम पर शाखा प्रबंधक फिर से पैसे की मांग कर रहे हैं। गुस्साए उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर विभागीय कार्रवाई के लिए बैंक के जोनल मैनेजर को पत्र भेजा है। ब्रांच मैनेजर बोबी का कहना है कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोप में काम से हटाए गए एक दैनिक वेतन कर्मी द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा हैं।


बैंक मैनेजर से गाली गलौज कर दस्तावेज फाड़ डाले
गढ़मुक्तेश्वर। काम से हटाए जाने से गुस्साए दैनिक वेतन कर्मी ने ब्रांच मैनेजर के ऑफिस में घुसकर गाली गलौज और अभद्रता करते हुए दस्तावेज भी फाड़ डाले।
बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मैनेजर बोबी ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि लोन दिलाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने वाले दैनिक वेतन कर्मी सोनू निवासी ब्रजघाट को पिछले दिनों काम से हटा दिया गया था, जो मंगलवार की दोपहर को अपने कई साथियों को लेकर उनके कार्यालय में घुस आया। जिन्होंने गाली गलौज करते हुए कमीज का कालर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा डालकर वहां रखे कई जरूरी दस्तावेज भी फाड़ डाले। ब्रांच मैनेजर का कहना है कि शोर सुनकर बैंक शाखा में मौजूद पूर्व पालिका सदस्य चंद्रपाल केन और संदीप सक्सैना समेत कई लोगों ने उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed