{"_id":"5adcd6994f1c1b05418b5f0b","slug":"141524422297-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लज्जापुरी के दो मकानों से चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लज्जापुरी के दो मकानों से चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मकानों से चोरों ने जेवर और नकदी उड़ाई
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लज्जापुरी में शनिवार देर रात चोरों ने दो मकान से हजारों के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान साफ कर दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला लज्जापुरी निवासी चेतन प्रकाश मीरपुरा माजरा स्थित एक विद्यालय में शिक्षक हैं। शनिवार रात वह अपने मकान में निचली मंजिल पर सा रहा थे। जबकि बच्चे मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।
देर रात चोर खाली एक प्लाट के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व सेफ तोड़कर उसमें रखे करीब दस हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण व मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ आवाज आने से पीड़ित की आंख खुल गई। घर की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति को बैठा देख पीड़ित ने शोर मचा दिया। इस पर चोर छत के रास्ते फरार हो गए।
इस दौरान चोर मोहल्ले के ही निवासी संदीप के मकान में घुस गए। संदीप के मकान से भी चोरों ने मोबाइल फोन और करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह मकान का सामान बिखरा देख पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।
इतना ही नहीं चोर दशमेश नगर में स्थित एक बेकरी की दुकान में चोरी करने के लिए उसकी छत पर चढ़ गए, लेकिन वहां सो रहे लोगों की आंख खुल गई जिससे उन्होंने शोर मचा दिया।
पीड़ित परिवारों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है।
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।