फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड़े, कई घायल

कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड़े, कई घायल

Wed, 20 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड़े, कई घायल
कोहरे में कई वाहन भिड़े, छह घायल
विज्ञापन

-चावल से भरा ट्रक पलटने से एनएच-24 पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोहरे के कारण बुधवार को बाबूगढ़ में हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें छह लोग घायल हो गए। इस दौरान लगे जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार सुबह कोहरे के कारण कुछ दूर का भी देख पाना मुश्किल था। इसी दौरान बरेली से दिल्ली की ओर जा रहा चावल से भरा एक ट्रक बाबूगढ़ में अटूटा कट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद एक के बाद एक कई वाहन इससे टकरा गए। जिसमें रोडवेज बस व चार कार क्षतिग्रस्त हो गई । दुर्घटनाओं में छह लोग घायल गए। घायलों में ट्रक चालक यूनुस निवासी बिलासपुर, इसरार, आरिफ और सोनू निवासी अठसैनी आदि शामिल थे। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए रवाना किया। हाईवे पर वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक वाहन रेंग रेंगकर निकलते रहे। मौसम साफ होने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाते हुए यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे के कारण वाहनों की भिड़ंत हुई थी। हालांकि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed