{"_id":"96979b5fb969f3e14d69618ff8126d10","slug":"12th-student-kidnapped-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण
अमर उजाला, गढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेने के उद्देश्य से कॉलेज जा रही 12वीं की छात्रा को कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्रा के साथ जा रहे उसके छोटे भाई ने भागकर कॉलेज में शिक्षकों सूचना दी।
ग्रामीणों और भाकियू नेताओं ने थाने में छात्रा की बरामदगी के लिए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कार सवारों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी है।
बक्सर गांव के माजरे ब्रह्मगढ़ी में रहने वाले नवरतन सैनी की बेटी प्रीति सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है।
वह गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने चचेरे भाई अमनदीप के साथ कॉलेज जा रही थी। अमनदीप उसकी कॉलेज में कक्षा सात में पढ़ता है।
शराब फैक्ट्री के पास अचानक पीछे से एक कार आई और उसने भाई-बहन को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से चार युवक तमंचे लेकर उतरे आए और प्रीति को जबरन कार में डाल लिया और भाग निकले।
विज्ञापन
घटना से खौफजदा अमनदीप भागकर कॉलेज में पहुंचा और प्रिंसिपल समेत शिक्षकों को जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल सिंभावली थाना और अपहृत छात्रा के परिजनों को जानकारी दी।
दिनदहाड़े सरेराह छात्रा का अपहरण होने से पुलिस के होश उड़ गए। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस छात्रा और अपहरणकर्ताओं का पता नहीं लगा सकी है।
घटना के कुछ ही देर बाद छात्रा के परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लेकर थाने में पहुंच गए। गुस्साए परिजन और ग्रामीण ने हंगामा शुरू कर दिया।
उन्होंने अपहृत छात्रा की बरामदगी और कार सवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने थाने में धरना देने और हाईवे जाम करने की धमकी दी।