फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ‘आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो दो अक्तूबर को करूंगी आत्मदाह’

‘आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो दो अक्तूबर को करूंगी आत्मदाह’

Sun, 23 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
‘आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो दो अक्तूबर को करूंगी आत्मदाह’
आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो दो अक्तूबर को करूंगी आत्मदाह’
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। न्याय न मिलने से आहत गैंगरेप पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दो अक्तूबर को एसपी कार्यालय के सामने परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने सीएम, एससी/एसटी आयोग, आईजी और एसपी मेरठ को पत्र भेेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की 22 साल की युवती बीए की छात्रा है। उसके साथ करीब छह माह पहले मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से आए एक युवक ने गांव के ही चार युवकों के साथ मिलकर आबादी से सटे जंगल के खेत में गैंगरेप किया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जिस पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली थी। कोर्ट के निर्देश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जो मुकदमे में फैसला न करने पर पीड़ित समेत उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे आहत गैंगरेप पीड़ित ने सीएम समेत महिला आयोग, एसटी/एसटी आयोग, आईजी मेरठ और एसपी हापुड़ को पत्र भेजे हैं, जिनमें चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों को जेल भेजकर उसे न्याय नहीं दिलाया गया तो फिर वह गांधी जयंती के दिन दो अक्तूबर को एसपी कार्यालय हापुड़ के सामने परिवार के साथ आत्मदाह करेगी। पीड़ित का यह भी कहना है कि जब वह विवेचक के पास कार्रवाई की जानकारी करने गई तो वहां आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों को नाश्ता कराया जा रहा था। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed