{"_id":"5ad78ec34f1c1b62098b545b","slug":"121524076227-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति ने साथियों के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति ने साथियों के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पति ने साथियों के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप
गढ़मुक्तेश्वर। एक महिला को रास्ते से अगवा कर ग्राम प्रधान पति समेत उसके साथियों ने कृषि फार्म पर ले जाकर उससे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। महिला का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद जब वह सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रही थी तब उन्होंने अगवा कर लिया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को गढ़ तहसील मुख्यालय पहुंची। उसने एसडीएम को पत्र देकर अपना दुखड़ा सुनाया। महिला का कहना है कि पिछले दिनों उसे कुत्ते ने काट लिया था। उसके बाद वह गढ़ के सरकारी अस्पताल से 16 अप्रैल को इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में कार लेकर खड़ा ग्राम प्रधान का पति अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन अगवा कर एक कृषि फार्म में ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर ग्राम प्रधान के पति समेत उसके साथियों ने उससे गैंगरेप किया। उन्होंने पुलिस में कोई भी शिकायत करने पर पति की हत्या करने की धमकी देकर उसे भगा दिया। महिला का कहना है कि ग्राम प्रधान का पति तीन माह पहले भी उसके साथ रेप किया था, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति पर तलाक देने का दबाव भी बना रहे हैं। इसलिए न्याय पाने के लिए तहसील प्रशासन की शरण में आई है। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि पुलिस को बारीकी से जांच पड़ताल कर महिला के आरोपों में सच्चाई सामने आने पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि संबंधित महिला अपनी फरियाद लेकर थाने में नहीं पहुंची न ही उनके पास आई है। अब घटनाक्रम की जांच कराकर सच्चाई का बहुत जल्द खुलासा कराया जाएगा।