{"_id":"5aac12064f1c1bbf758b5c85","slug":"121521226246-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असौड़ा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असौड़ा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
असौड़ा में महिला की संदिग्ध
हालत में फांसी लगने से मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगनेे से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजियाबाद के डासना निवासी रामपाल की पुत्री वर्षा की शादी 12 जून 2017 को गांव असौड़ा निवासी रवि पुत्र हेमराज के साथ हुई थी। रवि नगर के मोहल्ला आवास विकास में सिलाई का कार्य करता है। शुक्रवार को घर पर वर्षा अकेली थी। दोपहर के समय एक पड़ोसी बच्ची उसके घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसने अंदर झांककर देखा तो वर्षा का शव छत के कुंदे में साड़ी के सहारे लटक रहा था, जिससे उसकी चीख निकल गई।
पड़ोसियों ने मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे महिला के पिता ने पति व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।