{"_id":"5a64dca44f1c1b91268b5956","slug":"121516559524-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर में महिला का हाथ बंधा शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंग नहर में महिला का हाथ बंधा शव मिला
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग नहर में मिला महिला का हाथ बंधा शव
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गंग नहर में महिला का हाथ बंधा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंभावली थाने से थोड़ी दूरी पर राहगीरों को रविवार शाम करीब चार बजे गंग नहर में पुल के नीचे एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। नहर में शव की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण महिला की रेप के बाद हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्षीय महिला का शव पीछे से बहकर आया है। उसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शव अर्द्धनग्न अवस्था में है। शरीर पर पीले रंग की सलवार, पैरों में जुराब और एक पैर में जूता था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।