फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12 and its progeny, died of asphyxiation

12 गोवंश की दम घुटने से मौत हुई

Sat, 08 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 08 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
12 and its progeny, died of asphyxiation
गोवंश - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा से मिनी ट्रक में भूसे की बोरियों के बीच लादकर कट्टी के लिए संभल वधशाला ले जाए जा रहे 19 गौवंश में 12 ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर मिनी ट्रक समेत क्लीनर को दबोच लिया, लेकिन चालक कूदकर फरार हो गया।

विज्ञापन


ब्रजघाट में नेशनल हाईवे किनारे स्थित पलवाड़ा चैक पोस्ट के पास शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग प्रारंभ कर दी, तो इसी दौरान तिरपाल से ढककर गजरौला की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो चालक गाड़ी से कूदकर फसलों में छिपकर फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर गौवंश से लदे मिनी ट्रक समेत क्लीनर नन्हे निवासी कटघर जनपद मुरादाबाद को मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मिनी ट्रक की तलाशी ली तो उनमें 19 गोवंश को साइडों में भूसे की बोरियां लगाकर उनके पूंछ , टांग और मुंह बांधकर डाला हुआ था। जिससे उनमें 12 गोवंश की ट्रक में ही मौत हो चुकी थी और शेष बचे सात गोवंश भी गंभीर हालत में थे।


चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि मृत मवेशियों को गड्ढे में दबवाकर जीवित गौवंश को गौशाला के संरक्षण में भेज दिया गया है। पकड़े गए क्लीनर और फरार चालक के खिलाफ पशु क्रूरता तथा गौवध एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मिनी ट्रक को सीज कर दिया गया है।
...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed