फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की

Wed, 14 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ के एक मोहल्ले में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सोमवार रात घर में सो रही थी। इसी दौरान मोहल्ला सेगेवाला निवासी आकाश उसके घर में घुस गया। आरोपी ने बरामदे में सो रही उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। शोरशराबा होने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की और भाग गया। जाग होने पर उसकी बेटी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed