{"_id":"5ad78ec54f1c1b63098b52e8","slug":"11524076229-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत हुई
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत
गढ़मुक्तेश्वर। मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात चल रहे सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी इंद्रजीत के बेटे सतबीर यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर कार्यरत थे, जिनकी पोस्टिंग इन दिनों जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली कोतवाली में चल रही थी। विभागीय कामकाज से सतबीर जनपद अलीगढ़ को गए हुए थे, जहां से वापस लौटने के दौरान बुधवार को किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक चला रहे दारोगा सतबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस वालों में भी शोक व्याप्त हो गया। रोते बिलखते परिजन सूचना पर आए रिश्तेदारों के साथ अलीगढ़ मॉर्चरी को रवाना हो गए।