{"_id":"5a43e35c4f1c1baa268b6385","slug":"11514398556-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने 16 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने 16 हजार लूटे
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटे 16 हजार रुपये
हापुड़। क्राकरी का सामान लेने खुर्जा जा रहे दो युवकों से कार सवार तीन बदमाशों ने लिफ्ट देकर 16 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश युवकों को बीच रास्ते पर छोड़कर भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहजहांपुर निवासी प्रशांत देसाई बुधवार दोपहर को अपने एक दोस्त के साथ क्राकरी का सामान लेने खुर्जा जा रहा था। बस से हापुड़ पहुंचने के बाद दोनों तहसील चौपले पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अल्टो कार में सवार तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने दोनों को बैठा लिया। पीड़ितों के अनुसार कार सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में तमंचों के बल पर उनसे जेब में रखे 16 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। लूटपाट के बाद बदमाश दोनों युवकों को कार से उतारकर जान से मारने की धमकी देते हुए गुलावठी की ओर भाग गए। युवकों ने कोतवाली में पहुुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।