फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी ने परोसी शराब, एफआईआर दर्ज

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी ने परोसी शराब, एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी ने  परोसी शराब, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी ने बांटी शराब, एफआईआर दर्ज

हापुड़। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को शराब परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद अमरोहा गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसडीएम गढ़ राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही थी और उन्हें खाना भी खिलाया जा रहा था। यह वीडियो अमरोहा गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी के गांव कनिया कल्याणपुर स्थित निर्माणाधीन मकान की बताई गई। इसकी शिकायत लखनऊ में निर्वाचन कार्यालय में की गई। जहां से इसकी जांच के लिए डीएम अमरोहा को आदेश दिए गए। डीएम अमरोहा ने उन्हें जांच के लिए निर्देशित किया। वे खुद और स्टेटिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच में वीडियो की लोकेशन मैच हो गई। जिसके बाद बाबूगढ़ थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed