फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खुद को गोली मारने वाला पकड़ में आया

खुद को गोली मारने वाला पकड़ में आया

Sat, 23 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खुद को गोली मारने वाला पकड़ में आया
खुद को गोली मारने वाला पकड़ में आया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पड़ोसियों को फंसाने की साजिश के तहत खुद को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, खोखा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया।

सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा के नरेंद्र को 13 मई में हरोड़ा रोड पर गोली लग गई थी, जिसने गांव के ही दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा उनके खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज कराई थी। मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने कई बार घायल युवक से पूछताछ की, जिसमें लगातार बयान बदलने पर पुलिस के शक की सुईं घायल के इर्दगिर्द ही घूमने लगी थी। आखिरकार पुलिस ने नरेंद्र को दबोच लिया। पुलिस द्वारा सख्ती के बाद आरोपी ने अपनी मंशा से जुड़ी सारी सच्चाई उगल दी। बताया कि लड़कियों पर बुरी नजर रखने के विरोध से नाराज होकर उसने गांव के ही दो लोगों को झूठा फंसाकर उन्हें जेल भिजवाने की नियत से खुद को गोली मारी थी। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि सारी सच्चाई का भंडाफोड़ होने पर खुद को गोली मारकर गांव के ही दो निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की साजिश रचने वाले नरेंद्र को तमंचा, खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू समेत गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed