फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चोरी के कैंटर के साथ बदमाश दबोचा, साथी फरार

चोरी के कैंटर के साथ बदमाश दबोचा, साथी फरार

Sat, 17 Mar 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
चोरी के कैंटर के साथ बदमाश दबोचा, साथी फरार
चोरी के कैंटर के साथ बदमाश दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बछलौता रोड स्थित 57 चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक चोरी के कैंटर को बरामद किया है। इस दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम बछलौता रोड के 57 चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक दूध का कैंटर आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर चालक ने उसे लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कैंटर को रोक लिया। इस दौरान चालक को दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन माह पहले टैंकर को नोएडा से चोरी किया गया था। इसे पीछे से काटकर इस पर दूध का टैंकर बना दिया गया, जिसके बाद इसे फर्जी नंबर से चलाया जा रहा था। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम जमील निवासी मजीदपुरा व फरार साथी सनव्वर मेरठ निवासी बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed