{"_id":"5a5506ac4f1c1b35338b7728","slug":"111515521708-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और निजी पशु चिकित्सक पक्ष में लाठी-डंडे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता और निजी पशु चिकित्सक पक्ष में लाठी-डंडे चले
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता और निजी पशु चिकित्सक पक्ष में चले लाठी-डंडे
दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सपा नेता और निजी पशु चिकित्सक पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चलने से दो घायल हो गए, जिन्होंने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने निजी पशु चिकित्सक तरीक को घेर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले आई, जहां डॉक्टरी मुआयना होने के बाद उसने गांव के ही सपा नेता फुरकान, उसके भाई आलम, इमरान, फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसने पिछले दिनों जिला प्रशासन से सरकारी तालाब की भूमि पर बने मकानों को तुड़वाने की गुहार लगाई थी, जिससे नाराज होकर सपा नेता समेत उसके भाइयों ने हमला किया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरमान ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह खेत पर काम करने जा रहा था, तो निजी पशु चिकित्सक तरीकत, उसके बेटे जाकिर और फजरुद्दीन ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और हाथ में लिए तमंचे से गोली मारने की धमकी भी दी है।
एसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।