{"_id":"5a47ef2f4f1c1b10788b5bc9","slug":"111514663727-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला रुमाल सुंघाकर महिला के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला रुमाल सुंघाकर महिला के जेवर लूटे
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के जेवर लूटे
-रेलवे रोड पर दिनदहाड़े हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर शुक्रवार को खरीदारी करने के लिए महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने जेवर और नकदी लूट ली। काफी देर बाद जब महिला को होश आया तो उसने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। शनिवार को महिला के परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी।
गांव धनौरा निवासी प्रीती त्यागी रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में खरीदारी करने के लिए आई थी। थकान महसूस होने पर वह शॉपिंग कांप्लेक्स के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गईं। इसी दौरान वहां आए दो युवकों ने रुमाल से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके चार सोने के कंगन, अंगूठी, कुंडल, सोने की चेन व पर्स में रखे दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। काफी देर बाद होश में आने पर उसे जेवर व नकदी गायब होने की जानकारी हुई तो शोर मचाया, इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को घर लिवा ले गए। शनिवार को महिला के परिजन कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। एसएचओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----