फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर सड़क पार कर रहे एक होटल कर्मी को सोमवार रात बाइक सवार एक व्यक्ति ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां होटलकर्मी ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार को मेरठ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के खालापार निवासी सरसू (25) पुत्र रामनाथ शाहू बुलंदशहर रोड स्थित एक होटल में काम करता था। सोमवार रात बारिश के दौरान आजाद ढाबे के पास सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सरसू की मौत हो गई। जबकि शिब्बू निवासी सिरोधन थाना धौलाना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजन की ओर से आरोपी शिब्बू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed