फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शराब के नशे में मजदूर और किसान में मारपीट हुई

शराब के नशे में मजदूर और किसान में मारपीट हुई

Sun, 15 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में मजदूर और किसान में मारपीट हुई
शराब के नशे में मजदूर और किसान में मारपीट
विज्ञापन

--किसान ने मजदूर पर पैसे छीनने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर नशे में धुत किसान और नौकर के बीच मारपीट हो गई। किसान ने मजदूर पर नकदी छीनने का आरोप लगा पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर निवासी एक किसान रविवार को गांव के ही रहने वाले एक युवक से अपने घर में साफ-सफाई करवा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने सुबह से ही शराब पीनी शुरू कर दी। करीब साढ़े 12 बजे किसी बात को लेकर किसान और मजदूर के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। उसके बाद दोनों एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस बीच किसान ने सौ नंबर पर फोन कर मजदूर पर 4600 रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। उसके बाद पुलिस टीम ने किसान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एसओ आरके राठी ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धुत मिले। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed