{"_id":"59b2dfd94f1c1be77f8b5216","slug":"101504894937-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव चार माह बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का शव चार माह बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह बाद कब्र से युवती का शव निकाल पोस्टमार्टम को भेजा
- डीएम की मंजूरी मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच खुदवाई गई कब्र
- एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों पर हत्या करने का केस दर्ज कराया था
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। डीएम के आदेश पर युवती के शव को चार माह बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव के ही एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप लगाकर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया था।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में निवासी एनुल खां की 19 वर्षीय बेटी शाहजहां की 13 मई 2017 को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिजनों ने शाहजहां की मौत को दिल की बीमारी से जुड़ा बताकर उसके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया था। काफी दिनों तक यह मामला पूरी तरह शांत रहा, लेकिन अगस्त के चौथे सप्ताह में गांव के ही नदीम ने सीजेएम कोर्ट हापुड़ में सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने उल्लेख किया कि शाहजहां और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक लगते ही परिजन बुरी तरह खफा हो गए थे। नदीम ने आरोप लगाया कि भाई जावल, जुल्फिकार, तसीमुल, तालिब ने पिता एनुल के साथ साजिश रची और फिर जहर खिलाकर शाहजहां को मौत के घाट उतारकर गुपचुप ढंग में उसके शव को कब्र में दफन कर दिया था। नदीम की इस गुहार को अदालत ने स्वीकार कर लिया था, जिसके चलते 22 अगस्त को सिंभावली पुलिस ने मृतका के पांचों परिजनों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। नदीम ने अपनी प्रेमिका शाहजहां का शव कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराने की गुहार भी लगाई थी। इसे मंजूर करते हुए डीएम कृष्णा करुनेश ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया कि शाहजहां का शव कब्र से निकलवाकर उसका चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पर एसडीएम मीनू राणा शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने साथ हापुड़ सीओ पवन कुमार, सिंभावली, गढ़ और बहादुरगढ़ पुलिस को लेकर गांव मुरादपुर के कब्रिस्तान में पहुंच गईं। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाहजहां के शव को करीब चार माह बाद परिजनों समेत प्रेमी नदीम की मौजूदगी में कब्र सेे निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।