फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1.5 million merchant store thief

व्यापारी की दुकान से 15 लाख ले उड़े चोर

Sun, 18 Dec 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 18 Dec 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
 1.5 million merchant store thief
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली में मुख्य बाजार के पास खल और चूरी की दुकान का जंगला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे 15 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद कर थाने पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


जल्द से जल्द घटना का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दतियाना निवासी विकास और उसके भाई राहुल की सिंभावली में मुख्य बाजार के पास अनमोल ट्रेडर्स फर्म के नाम से खल-चूरी और माचिस के थोक की दुकान है। शनिवार रात दोनों भाई दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात में दुकान के पीछे लगे जंगले को उखाड़कर चोरों ने दुकान के गल्ले से 15 लाख रुपये चुरा लिए। रविवार सुबह दुकान आने पर दोनों भाइयों को घटना का पता चला। घटना की सूचना पर बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन की।

वहीं, मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में देरी करने पर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने चोरों की जल्द धरपकड़ नहीं होने पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी है।  एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। चोरों को बहुत जल्द रकम समेत दबोच लिया जाएगा। इस दौरान अनिल गोयल, सुरेंद्र कबाड़ी, उमेश गुप्ता, प्रवीन वर्मा, अरविंद, नन्हे खां, पप्पू, उमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, संजय कंसल मौजूद रहे।
 
सुरक्षा के लिहाज से दुकान में रखी थी रकम
पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि वे शनिवार को यूको बैंक में रकम जमा करने गए थे, लेकिन लंच के बाद बैंक कर्मियों ने पैसा जमा करने की बजाय रकम बांटने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। उन्होंने घर पैसा ले जाने का रिस्क उठाने की बजाय सारी रकम दुकान में रख दी थी।


गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को नहीं लगी भनक
जिस स्थान पर चोरी की वारदात हुई है, उससे दो मीटर दूर पेट्रोल पंप और करीब तीन सौ मीटर दूर बैंक शाखा है। पेट्रोल पंप पर रात में गार्ड तैनात रहता है, तो बैंक समेत दुकानों के आसपास कारोबारियों के निजी चौकीदार पहरेदारी करते हैं। इसके अलावा रात में पुलिस भी बाजार में गश्त करती है, लेकिन जंगला तोड़ने के दौरान हुई आहट भी किसी को सुनाई नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed