{"_id":"63fb9e1ebb5c7bc4ef01b5a1","slug":"crime-hapur-news-c-30-1-40608-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक की बाइक को लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक की बाइक को लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई मार्ग स्थित चौधरी ताराचंद इंटर कालेज के सामने पांच युवकों ने लाठी-डंडों से एक युवक की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
थाना देहात क्षेत्र के सिविल कोर्ट कालोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि दो दिन पहले वह एक युवक को बाइक पर बैठाकर परीक्षा दिलाने के लिए चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज में गया था। बाइक को कालेज के बाहर खड़ा कर वह अंदर चला गया। इसी बीच लाठी-डंडों से लैस होकर गांव काठीखेड़ा निवासी उज्जवल अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। इन हमलावरों को देखकर वह प्रधानाध्यापक के कक्ष में पहुंच गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बाइक पर लाठी-डंडों से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी और जैसे तैसे घर पहुंचा। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद