फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   crime, attack on secruty guard

Hapur News: सिक्योरिटी गार्ड पर साथी ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime, attack on secruty guard
सिंभावली। गांव बीरसिंहपुर निवासी राहुल ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर था। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ काम करने वाला दूसरा गार्ड अवकाश पर था। जिसके चलते सुपरवाइज ने उसके स्थान पर भी उसे की ड्यूटी करने के लिए कहा। सुपरवाइजर के आदेश पर वह साइट पर रूक गया। लेकिन कुछ समय बाद ही आरोपी साइट पर आ गया। जो उसे ड्यूटी करते हुए देखकर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बचा। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed