फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cremation burial of child prevented, Uproar.

श्मशान में बच्चे के शव को दफनाने से रोका, हंगामा

Mon, 19 Dec 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 19 Dec 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Cremation burial of child prevented, Uproar.
बच्चे के शव को दफनाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

नगर के मोहल्ला चमरी में तालाब की जमीन पर स्थित बच्चों के श्मशान में सोमवार सुबह एक नवजात का शव दफनाने से दबंगों ने रोक दिया। इस दौरान लोगों और दबंगों में जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


बाद में बच्चे का शव दफनाया गया। इसके बाद दोपहर में सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रैक्टर व ट्रॉली से कलक्ट्रेट पहुंचे और तालाब की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जे का अरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने मामले में जांच के निर्देश देकर लोगों को शांत कराया।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहल्ला चमरी में एक पुराने तालाब के कुछ हिस्से में हिंदुओं के बच्चों को दफनाने के लिए श्मशान बना हुआ है। वर्षों से यहां बच्चों को दफनाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके के दबंग इस भूमि पर भराव कर तालाब पर कब्जे की कोशि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव निवासी डालू के नवजात शिशु की मौत हो गई। जब लोग उसे दफनाने के लिए यहां पहुंचे तो कब्जा करने वाले लोगों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

बाद में बच्चे के शव को दफना दिया गया। इसके बाद दोपहर में ट्रैक्टर-ट्राली से सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और दबंगों पर तालाब व श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस जमीन को जबरदस्ती कब्जाने की कोशिश की जा रही है।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के न होने पर ग्रामीणों ने कार्यालय पर सौंपकर भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। इसके बाद गांव में फिर एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम मीनू राणा ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।


दोपहर बाद तक लोगों का हंगामा चलता रहा। एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों के गुस्से का देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed