{"_id":"67c0910a32aeca07140bae05","slug":"cow-skeleton-found-hapur-news-c-306-1-gha1001-112995-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिहूनी के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिहूनी के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष
Thu, 27 Feb 2025 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिहूनी के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु की। हिंदू सनातन महासंघ गोरक्षा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार की शाम को गांव बिहूनी के किसान खेतों से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी राजीव के खेत में उन्हें गोवंश के अवशेष दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पर हिंदू सनातन महासंघ गोरक्षा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक त्यागी व अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिन्होंने गोकशी की घटनाओं पर विराम न लगने पर रोष जताया। दीपक त्यागी ने तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि पशु अवशेष के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। बाकी अवशेष दबवा दिए हैं। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।