फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   court sent jail two accused

Hapur News: पुलिस पर फायरिंग करने के दो दोषियों को ढाई वर्ष की सजा

Wed, 02 Aug 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 02 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
court sent jail two accused
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए ढाई-ढाई वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि मुखबिर ने 25 दिसंबर 2020 को सूचना दी कि दो बाइक पर पांच बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए गांव दस्तोई से आदर्शनगर कालोनी की तरफ आने वाले हैं। जिस पर पुलिस बल दस्तोई रोड पर सरकारी अस्पताल के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी दो बाइक दस्तोई की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग कर बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम मोनू उर्फ मंजीत पुत्र श्याम सिंह निवासी नंगली आजड थाना दौराला, जिला मेरठ, अल्ताफ उर्फ नीटू पुत्र अंसार निवासी गांव दीवान थाना चांदनी जिला पानीपत हरियाणा, गोलू उर्फ गुलवीर, काला उर्फ प्रवीण पुत्र जयेंद्र व अजय पुत्र धर्मपाल बताया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश की। कुछ कारण के चलते आरोपी मोनू व अल्ताफ के मुकदमे की सुनवाई अन्य आरोपी से अलग कर दी गई। जिसके बाद उक्त आरोपियों के मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कोर्ट में चल हर थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश उमाकांत जिंदल मामले में बुधवार को निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने आरोपी मोनू व अल्ताफ को दोषी करार दिया। अर्थदंड न देने पर दोषी को पंद्रह दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed