{"_id":"5756e8884f1c1b726d9c515e","slug":"court-registered-a-case-of-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
गाजियाबाद की एक महिला से शहर के फार्म हाउस मालिकों पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला कोर्ट के आदेश से पिलखुवा कोतवाली में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी साक्षी का आरोप है कि उसने और उसके पति ने कुछ समय पहले अनवरपुर स्थित एक फार्म हाउस को तीन साल के किराये पर लेने का एग्रीमेंट किया था। तीन लाख रुपये प्रत्येक महीना देना तय हुआ था।
विज्ञापन
साथ ही एक साल के बाद 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय हुई थी। इसमें फार्म हाउस के स्टॉफ की सेलरी , विद्युत, पानी का खर्चा क्राकरी, डेकोरेशन, बिजली सजावट, फूलों की सजावट, टैंट आदि का सामान उसके द्वारा ही लगाया गया था।
विज्ञापन
जिसका एग्रीमेंट फार्म हाउस मालिकों और उसके बीच 16 जून 2015 को हुआ था। महिला ने बताया कि 29 लाख रुपया एक अप्रैल 2015 से 9 जनवरी 2016 तक पहुंच भी गया। जबकि उसमें करीब 17-18 लाख का सामान भी रखा हुआ है।
नौ जनवरी 2016 को फार्म हाउस के मालिकों ने बिना रजामंदी के एग्रीमेंट तोड़ दिया और उसका सारा सामान जब्त कर लिया। जब उसने अपना सामान वापस मांगा तो उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई।
इस संबंध में पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अब न्यायालय के आदेश पर पिलखुवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ पिलखुवा यशवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चरनजीत मल्होत्रा और जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।