{"_id":"579a1b2b4f1c1bec6a21ed21","slug":"corporation-staff-will-not-leave-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मियों को 15 अगस्त नहीं मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मियों को 15 अगस्त नहीं मिलेगी छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 28 Jul 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
national flags
- फोटो : getty images
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश बिजली निगम पश्चिमांचल के प्रबंध निदेशक ने अपने विभाग के कर्मियों की छुट्टी 15 अगस्त तक के लिए रद्द कर दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि कोई भी अधिकारी बिना उनकी स्वीकृति के मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
निगम के प्रबंध निदेशक अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अधीनस्थ सभी जिलों के कर्मियों को यह निर्देश महाशिवरात्रि और 15 अगस्त को ध्यान में जारी किया है। दरअसल, बिजली निगम में अधिकारियों की मनमानी के चलते राजस्व वसूली की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
रात में निगम के अधिकारी अपने तैनाती स्थल के मुख्यालय पर नहीं रुककर अपने शहर के लिए रवाना हो जाते हैं। ऐसे में कोई संकट उत्पन्न होने पर मामला संभालना मुश्किल हो जाता है जबकि इस समय तो कांवड़ यात्रा चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों ने बताया कि निगम 15 अगस्त तक बकायेदारों से वसूली तथा भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाएगा।
प्रबंध निदेशक के निर्देश हैं कि यह अभियान रविवार को भी चलेगा। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।