{"_id":"6803e896305ea3080203d130","slug":"contractor-attacked-chain-and-money-looted-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123190-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ठेकेदार पर किया हमला, चेन और रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ठेकेदार पर किया हमला, चेन और रुपये लूटे
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के भोवापुर स्थित एक मकान में मजदूरों को मजदूरी दे रहे ठेकेदार पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी और चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार मेरठ निवासी भाग सिंह का भोवापुर में एक मकान है, जिसमें किरायेदार के साथ ठेकेदार सुनील कुमार भी रहते हैं। 17 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सुनील कुमार मजदूरों को मजदूरी दे रहे थे। तभी कुलदीप तोमर, सुनील गोस्वामी व अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे हमला कर दिया। डंडा लगने से सुनील कुमार मौके पर ही बेहोश हो गए। आरोपियों ने सुनील की चेन और नकदी भी लूट ली। घायल का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद