{"_id":"65107426141d08ae7001e210","slug":"contract-workers-appeared-at-the-depot-in-danger-of-losing-their-jobs-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3260-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौकरी गंवाने की नौबत आने पर डिपो में हाजिर हुए संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौकरी गंवाने की नौबत आने पर डिपो में हाजिर हुए संविदाकर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। रोडवेज डिपो में पिछले तीन महीने से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे 13 संविदाकर्मी नौकरी गंवाने की नौबत आने पर डिपो में हाजिर हो गए हैं। डिपो अधिकारियों ने इन सभी कर्मियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में उपस्थित न होने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी थी।
रोडवेज डिपो में तैनात संविदा चालक व परिचालक आए दिन अपनी मनमानी चलाते हुए यात्रियों की परेशानी का सबब बनते हैं। कभी यात्रियों से बदसलूकी तो कभी मनमानी जगह सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाते हैं। कई बार बिना किसी को सूचना दिए गायब हो जाते हैं।
पिछले तीन माह से डिपो में तैनात आठ चालक व पांच परिचालक बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे हैं। अनेक बार संपर्क का प्रयास भी किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। चार दिन पूर्व रोडवेज अधिकारियों ने इन संविदाकर्मियों को नोटिस भेजकर तीन दिन में उपस्थित न होने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी तो नौकरी गंवाने के डर से 11 संविदाकर्मी वापस काम पर लौट आए। जबकि दो कर्मियों ने अपना मेडिकल जमा कर अभी भी अवकाश लिया है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि बिना बताए अनुपस्थित चल रहे संविदाकर्मियों के वापस कार्य पर वापस आने से बसों के संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।