{"_id":"63f8e1ad931c110a360a36b4","slug":"contempt-of-court-hapur-news-c-30-1-39426-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: न्यायालय की अवमानना पर हटे गढ़ कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: न्यायालय की अवमानना पर हटे गढ़ कोतवाल
विज्ञापन
न्यायालय की अवमानना करने पर हटाए गढ़ कोतवाल
गढ़मुक्तेश्वर। न्यायालय की अवमानना करने पर एसपी ने गढ़ के कोतवाल को हटा दिया है। पिछले दो दिन से बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर और गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ताओं विरोध में हड़ताल रखी वहीं बृहस्पतिवार को कोतवाल का पुतला भी फूंका। वकीलों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने सतेंद्र प्रकाश को हटा दिया है। फिलहाल कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं हुई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह पर 21 फरवरी को न्यायालय में अभद्रता और न्यायिक कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था। जिसे लेकर दोनों बार से जुडे़ अधिवक्ताओं ने 22 फरवरी को कचहरी समेत एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय में कामकाज बंद कर दिया। इसके अलावा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी तालाबंदी कर दी गई। बृहस्पतिवार को कोतवाल का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बार एसोसिएशन के समर्थन में हापुड़ और धौलाना के वकीलों ने भी कामकाज बंद रखा। वहीं सतेंद्र प्रकाश सिंह का निलंबन होने पर ही आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गई। जिसके चलते दो दिन लगातार कचहरी व तहसील में आने वाले वादकारियों समेत बैनामा संबंधित कार्य के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सतेंद्र प्रकाश सिंह को गढ़ कोतवाली प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। फिलहाल उनके स्थान पर कोई नई तैनाती नहीं की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही नई तैनाती की जाएगी।