{"_id":"58fe17124f1c1b4766c0c55d","slug":"consumers-worried-about-the-connection-between-clerks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिकों के बीच ‘कनेक्शन’ की रार से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिकों के बीच ‘कनेक्शन’ की रार से उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार भले ही बिजली के नए कनेक्शन बढ़ाने को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन डिवीजन कार्यालय में दो लिपिकों के बीच चार्ज को लेकर जारी रार ग्राहकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन
आलम यह है कि रोज ग्रामीण ऑफिस के चक्कर लगाकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि कनेक्शन देने में हीलाहवाली की शिकायत पर अब अफसरों ने संज्ञान लिया है। अतरपुरा बिजलीघर परिसर में बिजली कनेक्शन देने के लिए अलग से कार्यालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
लेकिन इन दिनों इस कार्यालय में दो बाबुओं के बीच चार्ज को लेकर रार चल रही है। निगम अफसरों ने कार्यालय में तैनात लिपिक का तबादला कर करीब एक सप्ताह पूर्व दूसरे लिपिक को कनेक्शन देने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
लेकिन पहले से कार्यालय में काम कर रहे लिपिक ने इसका विरोध कर दिया है। आलम यह है कि एक सप्ताह से ग्राहकों को नए विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। ग्राहक रोज निगम अफसरों से शिकायत करने पहुंच रहे हैं।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी रोकने और हर घर को विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से नए विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य निगम अफसरों को दिया है। लेकिन लिपिकों के बीच छिड़ी रार से सरकार की योजनाओं को पलीता लग रहा है। हालांकि, अब इस मामले का संज्ञान निगम अफसरों ने ले लिया है।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि नए विद्युत कनेक्शन देना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए ग्राहकों को मायूस होकर नहीं लौटने दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर ठोस कार्रवाई होगी।