फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Connectivity failure, not collect bills.

कनेक्टिविटी फेल, जमा नहीं हुए बिल

Fri, 26 Aug 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 26 Aug 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Connectivity failure, not collect bills.
खराब नेटवर्किंग के चलते घंटों लाइन में लगकर परेशान हुए उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

बिजली निगम के काउंटरों पर खराब नेटवर्किंग ने उपभोक्ताओं को एक बार फिर परेशान किया। घंटों इंतजार के बाद भी कनेक्टिविटी नहीं मिलने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पाए।

विज्ञापन


बिजली निगम में बिल जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है, लेकिन यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। आए दिन बिजली बिल काउंटरों पर कनेक्टिविटी गायब रहती है।
विज्ञापन


ऐसे में काफी प्रयास के बाद भी कर्मचारी बिल जमा नहीं कर पाते हैं। शुक्रवार को एक बार फिर कनेक्टिविटी गायब होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। विभाग के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को परेशान होते देख काउंटर पर कनेक्टिविटी फेल होने का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद शर्मा ने कहा कि कनेक्टिविटी गायब होने के कारण उपभोक्ताओं को बिल जमा में असुविधा हुई। कनेक्टिविटी चालू होने के बाद बिल जमा किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed