फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Congressmen created ruckus and surrounded the Collectorate

Hapur News: कांग्रेसियों ने हंगामा कर कलक्ट्रेट का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congressmen created ruckus and surrounded the Collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कांग्रेसियों ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगा जिला मुख्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव मिथुन त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। सरकार कानून व्यवस्था बना पाने में नाकाम हो रही है। हापुड़ प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि महिला उत्पीड़न बढ़ रहा है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो पूर्वांचल ही नहीं राजधानी के आस पास के क्षेत्र भी इससे अलग नहीं। बेटियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार युवाओं के सपनों को चौपट कर रही है। रोजगार के नाम पर युवा सड़कों पर है, पांच साल बाद निकली पुलिस भर्ती का पेपर लीक होना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। देश को सुरक्षित हाथों में बताने वाले पेपर लीक की घटनाएं तक नहीं रोक पा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में डा.शोएब, मुर्शलीन चौधरी, हरिओम चौहान, राज गुर्जर, शहजादा चौधरी, राहत, कादिर, चमन शर्मा, यशपाल ढीलोर, बिजेंद्र सिंह, अब्दुल कादिर, आजाद सैफी, आशाराम शर्मा, सीमा शर्मा, अनमोल शर्मा, अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, सुखपाल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed