फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   congress leader Sachin Chaudhary said PM Modi put mask on eyes instead of mouth not seeing dying of people from corona

सचिन चौधरी बोले : पीएम मोदी ने मुंह की बजाय आंखों पर लगा लिया मास्क, नहीं दिख रहे कोरोना से मरते लोग

Thu, 29 Apr 2021 07:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 07:10 PM IST
सार

पंचायत चुनाव में वोट डालने आए सचिन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मास्क को मुंह की बजाय आंखों पर लगा लिया है। उन्हें न तो कोरोना से मरते लोग दिख रहे हैं और न ही बॉर्डर पर बैठे किसानों की आवाज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
congress leader Sachin Chaudhary said PM Modi put mask on eyes instead of mouth not seeing dying of people from corona
सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी गुरुवार को अपने पैतृक गांव कनिया कल्याणपुर पहुंचे। अपने जिला पंचायत प्रत्याशी के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी पर कहा कि भाजपा के लिए चुनाव से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव तो बाद में भी करवाए जा सकते थे, लेकिन भाजापा को जनता की चिंता नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने मास्क को मुंह की बजाय आंखों पर लगा लिया है। उन्हें न तो कोरोना से मरते लोग दिख रहे हैं और न ही बॉर्डर पर बैठे किसानों की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


सीएम योगी के दिमाग में कमी
सचिन चौधरी ने कोरोना से निपटने के लिए योगी सरकार की नीति को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के दिमाग में कमी है। ऑक्सीजन की कमी से विधायक तक मारे जा रहें है और योगी जी कह रहे है यूपी में सब ठीक है। आज पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी है। लोग सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठ बोलते हैं सीएम योगी
उन्होंने कहा कि सीएम योगी झूठ बोलते हैं कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जनता को मरने के लिए छोड़कर खुद आइसोलेट हुए पड़े हैं। जिस जनता ने उन्हें वोट दिया, उसी को धोखा दिया। लोग यह बात मरते दम तक नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिए संसाधनों से ही काम चल रहा है। अपनी तरफ़ से कुछ भी नहीं बना पाए हैं। 


भाजपा सरकार पिछले 7 साल में सत्यानाश के सिवाय कुछ नहीं किया
सचिन चौधरी ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं देश पर संकट छाया है। सरकार को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि हॉस्पीटल में ऑक्सीजन आपूर्ति के साथ-साथ जो लोग घर में आइसोलेट होकर उपचार ले रहे हैं है, उनके लिए भी हर आबादी में ऑक्सीजन सेंटर बनाया जाय। भाजपा सरकार ने पिछले 7 साल में सत्यानाश के सिवाय कुछ नहीं किया है। जितना लूट सकते हैं, लूटने में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed