फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Complaint filed alleging occult rituals performed on a couple.

Hapur News: दंपती पर तंत्र क्रिया करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed alleging occult rituals performed on a couple.
गढ़मुक्तेश्वर। नयागांव इनायतपुर के प्राचीन चामुंडा मंदिर में तंत्र क्रिया करने, नरबलि की धमकी देने के आरोप के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दंपती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुशील कुमार राणा ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात गांव के ही रहने वाले राजेश और उसकी पत्नी अंजली ने चामुंडा मंदिर पर तांत्रिक क्रियाएं कीं। आरोपी मंदिर परिसर में अंडा, मांस, सिगरेट और अन्य सामग्री लेकर पहुंचे। आरोपियों के क्रिया कलाप की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने एकत्र होकर इसका विरोध किया। इसी मामले को लेकर शिव मंदिर में हुई पंचायत ने किसी तांत्रिक के कहने पर यह काम करना स्वीकार किया, लेकिन अपनी गलती मानने की बजाय आरोपियों ने ग्रामीणों को नरबलि देने की धमकी भी दी। ग्राम प्रधान का कहना है कि दंपती के इस काम से हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, क्षेत्र में तनाव का भी माहौल बन गया। एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए दंपती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed