{"_id":"6866b867e7165d6a300cd831","slug":"complaint-against-bjp-leader-hapur-news-c-306-1-gha1001-115865-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डेढ़ लाख का मोबाइल खरीदकर दिए एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डेढ़ लाख का मोबाइल खरीदकर दिए एक हजार
Thu, 03 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी राहुल शर्मा ने कथित भाजपा नेता पर डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन खरीदने के बाद केवल एक हजार रुपये का भुगतान करने और तकादा करने पर भुगत लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
राहुल शर्मा ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि गढ़ में तहसील रोड पर घंटाघर के पास उनकी मोबाइल की दुकान है। कोतवाली रोड निवासी कथित भाजपा नेता एक मई को उससे डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन खरीदकर ले गया था। इस दौरान एक हजार रुपये देकर शेष राशि घर से लाने की बात कह कर गया था। दुकानदार का आरोप है कि तकादा करने पर भाजपा भुगत लेने की धमकी देता आ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का कहना है कि संबंधित नेता से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है और न ही वह पार्टी का अधिकृत कार्यकर्ता है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।