{"_id":"5922feb64f1c1b4d6a536c81","slug":"compensation-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिले ओलावृष्टि का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिले ओलावृष्टि का मुआवजा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 22 May 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ओलावृष्टि से फसलों को हुई भारी क्षति के मुआवजे का जो पैसा शासन को वापस भेज दिया गया था, उसे मंगाकर वितरित कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में हीलाहवाली को लेकर उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर भी धरना दिया। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष पवन कुमार हूण ने बताया कि नहर का पानी सिंभावली क्षेत्र में गांवों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
विज्ञापन
इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसलिए गढ़ टोल तक नहर का पानी भिजवाने की व्यवस्था करवाना बेहद आवश्यक है। गांवों के विकास के लिए स्वीकृत पैसे से कार्य सिर्फ रजिस्टर्ड ठेकेदार द्वारा ही कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कार्याकर्ताओं ने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि सरकार ने किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ कर काफी राहत दिलाई है,
लेकिन ऋण माफी की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2017 तक ऋण लेने वाले किसानों को भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाए। साथ ही दो साल पहले हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वितरित होने वाले मुआवजे का जो पैसा वापस भेज दिया गया है, वह पैसा मंगाकर वंचित किसानों को दिलाया जाए।
इसके बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर गांव दत्तियाना स्थित स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस केंद्र में न तो इलाज और न ही पानी आदि की व्यवस्था है।
कार्यकर्ताओं ने ऋण माफी योजना में 31 मार्च 2017 तक ऋण लेने वाले किसानों को भी सम्मलित किए जाने की मांग को लेकर वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन एलडीएम को सौंपा है।
जल्द समस्याओं को निदान न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में योगेश, लीले सिंह, अजय, सुधीर, शिवदीप, सचिन हूण आदि मौजूद रहे।