फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Communication plan to prevent rumors.

अफवाहों को रोकने के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया

Mon, 16 Jan 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 16 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Communication plan to prevent rumors.
चुनाव - फोटो : demo pic

विधानसभा चुनाव के दौरान अफवाहों से निपटने के लिए पुलिस ने कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया है। अब चुनाव का माहौल बिगाड़ने वाले शातिर पुलिस को चकमा नहीं दे पाएंगे।  

विज्ञापन


जिले में 444 मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखना पुलिस के लिए चुनौती होगा। मतदान के दौरान पुलिस को सबसे ज्यादा कवायद अफवाहों पर करनी पड़ती है।
विज्ञापन


कहीं बूथ लूटने तो कहीं हंगामे की गलत सूचना पर अधिकारियों को फोर्स के साथ दौड़ लगानी पड़ती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया है। इसके तहत सभी गांवों के प्रधान और तीन विश्वस्त ग्रामीणों के मोबाइल नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के पास रहेगा। शहर के क्षेत्रों में भी कुछ खास लोगों के नंबर पुलिस अपने पास रखेगी। इससे अफवाहों की सच्चाई का तत्काल पता लगाना आसान होगा।


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सभी थानेदारों को इस प्लान पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस सतर्क है। उन्मादियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed