फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   comments on social media

Hapur News: सोशल मीडिया पर की बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी

Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
comments on social media
गढ़मुक्तेश्वर। सोशल मीडिया पर डॉ. बीआर आंबेडकर परकी गई अभद्र टिप्पणी से गुस्साए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया। जिन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के नगर अध्यक्ष ओमदत्त प्रभाकर के नेतृत्व में देर शाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। जहां तहरीर देते हुए ओमदत्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर कमेंट करते हुए युवक ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आरोपी गढ़ नगर का निवासी बताया जा रहा है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने वाले लोग क्षेत्र की शांति-व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। जिन पर कार्रवाई होना बहुत जरूरी है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को सौंपा है। इस दौरान आकाश जाटव, सचिन, जीतू, अभिषेक, गौरव वर्मा, देशराज, रणवीर आदि मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपी की पहचान कराई जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed