फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Commencement of the Paryushan Dashalakshan Mahaparv of the Digambar Jain community.

Hapur News: दिगंबर जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Commencement of the Paryushan Dashalakshan Mahaparv of the Digambar Jain community.
दशलक्षणम पर्व पर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
हापुड़। दिगंबर जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का बुधवार से शुभारंभ हो गया। शहर के कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के समय अभिषेक शांतिधारा का आयोजन हुआ। इसमें जैन भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिन के धर्म लक्षण उत्तम क्षमा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागानेर से पधारे योगेश जैन शास्त्री ने जैन विधि-विधान से शांतिनाथ विधान पाठ की पूजा को संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि निंदा, प्रतिकूल व्यवहार व अपमान होने पर भी क्रोध न करना उत्तम क्षमा धर्म है। हमें मन में कलुषता नहीं लानी चाहिए।
विज्ञापन

भजन गायक विकास भारद्वाज ने संगीतमय भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिपूर्ण बना दिया। वहीं, शंकर गंज स्थित श्री 1008 समवशरण पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व मेरठ रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी शांतिधारा अभिषेक व पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर सुधीर जैन, सुखमाल जैन, सुधीर जैन, राजीव जैन, ममता जैन, मंजू जैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed