{"_id":"583f18524f1c1b2d1ede6d00","slug":"command-center-charge-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
102, 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर कर रहे गोलमाल
- फोटो : Demo Pic
प्रदेश सरकार की समाजवादी सेवा के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पर चलाई जा रही 102 व 108 एम्बुलेंस के ड्राइवरों व इएमटी द्वारा फर्जी आईडी पर मरीजों को लाने और छोडने के नाम पर डीजल का गोलमाल हो रहा है।
विज्ञापन
डीजल चोरी का मामला संज्ञान में आने पर बुधवार दोपहर सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर रजिस्टर जब्त किए हैं। गत कई दिन से 102 व 108 एम्बुलेंस के ड्राइवरों व इएमटी द्वारा फर्जी आईडी पर डीजल चोरी करने का मामला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में चर्चा चल रही थीं।
विज्ञापन
बुधबार को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने 102 व 108 एम्बुलेंस के ड्राइवरों व इएमटी द्वारा फर्जी आईडी पर किये गये फर्जीवाड़े का खुलासा किया।
विज्ञापन
जब सीएमओ ने सख्ती से पूछा कि फर्जीवाडा किसने कहने पर किया तो सभी चुप्पी साध गए। बाद में उन्होंने ओपीडी रजिस्टर व एम्बुलेंस के रजिस्टर को जप्त कर लिया गया। साथ ही केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वह इस फर्जीवाड़े की जांच कर उन्हें रिपोर्ट दें।
केंद्र प्रभारी डॉ नवीन रूहेला ने बताया कि केन्द्र पर तीन एम्बुलेंस पर छह ड्राइवर और छह इमटी तैनात हैं । सबकी जांच-पड़ताल की जायेगी। जल्द जांच पूरी कर सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी जायेगी।
इस मामले में सीएमओ डॉ एके सिंह ने बताया कि किसी भी हाल में डीजल का गोलमाल करने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा। इस संबंध में परियोजना महानिदेशक को बता दिया गया है।