फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Colony Power cut throughout the night.

रातभर दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल, टेंशन फुल

Thu, 25 Aug 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 25 Aug 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Colony Power cut throughout the night.
बिजली - फोटो : amar ujala

बिजली अफसरों की लापरवाही के चलते बुधवार रात दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल रही। रात में 12 बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ तो निगम कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग करना भी मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में रातभर हजारों उपभोक्ताओं को मच्छर, पानी की परेशानी से दो चार होना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति हुई तो लोगों को राहत मिली। दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर छह से मजीदपुरा, आवास विकास, नवाजीपुरा, मोती कालोनी, तगासराय, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी समेत एक दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 12 बजे ईदगाह रोड पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे फीडर नंबर छह की आपूर्ति बाधित हो गई। ऐसे में दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल होने से हजारों लोग रातभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर्मियों को फोन पर सूचना दी तो उन्होंने फाल्ट को दुरुस्त करना तो दूर कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग करना भी मुनासिब नहीं समझा। लापरवाही का आलम यह है कि यदि रात में 8 बजे के बाद किसी मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो जाए तो पूरी रात लोगों को परेशान होना पड़ता है।

बिल जमा करने में थोड़ी देरी होने पर ही उपभोक्ताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे उक्त फाल्ट को दुरुस्त कर बंद पड़े फीडर को चालू कराया गया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दिल्ली रोड बिजलीघर पर बने जन सुविधा केंद्र पर भी औपचारिकता निभाने में लगा है।

इस केंद्र पर अतिरिक्त स्टॉफ इसलिए तैनात किया गया था ताकि शहर में रात के समय होने वाले फाल्ट को तत्काल दुरुस्त किया जा सके लेकिन इस केंद्र पर तैनात कर्मचारी सिर्फ उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। समस्या के निस्तारण की कोई कार्रवाई होती नजर आ रही है।


उप खंड अधिकारी प्रथम यशेंद्र कुमार का कहना है कि पूरी रात फाल्ट के कारण एक दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल रहना गंभीर मामला है। इस संबंध में वह जांच करा आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed