{"_id":"5844560e4f1c1bde21a86436","slug":"college-student-elections-in-10-days-terms-costs-directed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में 10 दिन में छात्रसंघ चुनाव खर्च का हिसाब देने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में 10 दिन में छात्रसंघ चुनाव खर्च का हिसाब देने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव खर्च का हिसाब देने के निर्देश
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से खर्च का हिसाब मांगा गया है। उन्हें चुनाव अधिकारी ने 10 दिन में खर्च का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कालेज में शनिवार को छात्रसंघ का गठन हो गया। मतदान के बाद प्रदीप तोमर अध्यक्ष और रोहित रूहेला उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि सचिव पद पर विकास कुमार, संयुक्त सचिव पर क्षमा शर्मा और कोषाध्यक्ष पर लवी चौहान निर्विरोध चुन लिए गए थे।
विज्ञापन
अब चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं। चुनाव अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों को बिल सहित खर्च का हिसाब देना होगा। अगर किसी ने हिसाब नहीं दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन